अनिकेत तुम बताओ

एक कहानी अनिकेत की। अनिकेत rural background से पढ़ाई करके सपने लेकर metropolitan आया है। दो घंटे की कक्षा उसके लिए बिल्कुल नई है, क्योंकि उसने जीवन में कभी इतनी लंबी कक्षा नहीं की थी। कक्षा में प्रवेश करते ही उसके मन में यही चलता रहता है कि कक्षा कब खत्म होगी। एक दिन prof कक्षा में एक-एक करके छात्रों से प्रश्न पूछने लगते हैं और अनिकेत की भी बारी आती है। Prof . पूछते हैं, "अनिकेत, Demonstration का मतलब क्या है?" अनिकेत को उसका अर्थ पता है, लेकिन बोलने की fluency नहीं है और न ही academic language  का अभ्यास है। उसकी Basic English है;  दोस्त भी उससे अक्सर हिंदी में बोलने को कह देते हैं। Prof जानते थे कि ऐसे छात्रों को बोलने में कठिनाई होगी, फिर भी वे चुन-चुनकर नाम लेते हैं और उनकी intention साफ़ दिखाई देती है। एक दूसरे दिन assignment को लेकर एक prof  अनिकेत को बुलाते हैं और पूछते हैं कि क्या यह ChatGPT से लिखा गया है। अनिकेत बताता है कि उसने मदद ली है, लेकिन समझकर लिखा है। फिर भी prof को शक होता है और वे पूछते हैं, "Comprehend का मतलब क्या है?" अनिकेत ने कई परीक्षाओं में comprehension किया है, लेकिन फिर भी वह असहज महसूस करता है। अनिकेत यह भी देखता है कि कक्षा में academic English और परिभाषाएँ बोलने वालों को ज़्यादा appreciate किया जाता है। कक्षा में groupism साफ़ दिखाई देता है, जहाँ अंग्रेज़ी में दक्ष छात्र अपने-अपने group बना लेते हैं और subaltern छात्र एक कोने में रह जाते हैं। Prof समूह बनाने की पूरी स्वतंत्रता दे देते हैं और inclusion के लिए न तो लॉटरी अपनाते हैं और न ही व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हैं, और पूछने पर कहते हैं कि यह उनकी कक्षा है और उनकी मर्ज़ी।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post