किसी ने (SAMPARK) पूछा हमसे,
"तुम्हारी कौन-सी उपलब्धि है, जिस पर तुम्हें गर्व है?"
हम मुस्कुराये…
और धीरे से सोचे—
किसी के लिए
JRF निकालना उपलब्धि है,
किसी के लिए
UPSC में सफलता उपलब्धि है,
किसी के लिए
"Best Student" का खिताब पाना उपलब्धि है,
किसी के लिए
विदेश से PhD हासिल करना उपलब्धि है,
किसी के लिए
टॉपर बन जाना ही सबसे बड़ी जीत है।
पर हमारी दुनिया थोड़ी अलग है—
हमारे लिए,
5.5 CGPA लाना भी उपलब्धि है,
टूटी-फूटी ही सही,
दो लाइन अंग्रेज़ी बोल पाना भी उपलब्धि है,
पहली बार हवाई जहाज़ में बैठना
एक सपना पूरा होने जैसा है—वही हमारी उपलब्धि है।
गाँव (कालाहांडी) की दूरियों से निकलकर,
मेट्रो (मुंबई) तक पहुँचना,
और फिर एक प्रतिष्ठित संस्थान (TISS) में पढ़ना—
यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
क्योंकि हमारी कहानी में,
हर छोटा कदम ही
एक बड़ी जीत है।